
आज का विशेष दर्शन, शिवगंगा स्नान एवं जलार्पण
बाबा बासुकीनाथ महादेव का आज का पावन जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं संध्या श्रृंगार दर्शन। श्रद्धालु एवं कांवड़िये गर्भगृह प्रवेश से पूर्व पवित्र शिवगंगा सरोवर में पावन स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। जलाभिषेक हेतु गर्भगृह प्रातः 4:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहता है, तत्पश्चात भोग आरती होती है। सायं 7:30 बजे डमरू व शंखनाद के साथ भव्य संध्या श्रृंगार व कर्पूर आरती संपन्न होती है। श्रद्धालु फौजदारी बाबा के दरबार में अपनी अर्जी प्रस्तुत कर सकते हैं।







































